सुबह सुबह चना और मूंग खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 15:15

मुट्ठीभर खाली पेट अंकुरित चना खाने से होंगे ये अद्भुत लाभ

अंकुरित चना सुबह खाली पेट खाने के फायदे।
अंकुरित चना में आयरन और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हीमोग्लोबीन लेवल को बढ़ाता है। इसे हर रोज खाने से खून की कमी और शरीर की कमजोरी दूर होती है।

स्प्राउटेड अनाज खाने के फायदे तो आप जानते ही हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह खाली पेट अंकुरित चना खाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं? इसके सेवन से शरीर मजबूत होता है और आप कई बीमारियों से बची रहती हैं। अंकुरित चने को साबूत खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बरकरार रहती है। आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आप इसे सलाद में भी मिलाकर खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन और फाइबर अधिक होती है, जो तनाव को भी दूर करती है।

अंकुरित चना खाने के सेहत लाभ

इसमें आयरन और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हीमोग्लोबीन लेवल को बढ़ाता है। इसे हर रोज खाने से खून की कमी और शरीर की कमजोरी दूर होती है।

सुस्ती और थकान से बचने और हमेशा एनर्जेटिक बने रहने के लिए आप प्रतिदिन अंकुरित चने खाएं, कुछ ही दिनों में आप फ्रेशनेस, एनर्जी और स्फूर्ति फील करने लगेंगे।

चना में फाइबर की मात्रा अधिक रहती है। भिंगोकर खाने से पेट या कब्ज संबंधी समस्या दूर हो जाती है।

अगर यूरिन की समस्या रहती है। बार-बार पेशाब लगता है तो चना काफी फायदा पहुंचाता है।

स्प्राउट्स नहीं खाते हैं, तो इसके फायदों को जानकर खाने से नहीं करेंगे इनकार

खाली पेट चना खाने से शरीर में ग्लूकोज की अतिरिक्त मात्रा नहीं बनता है। डायबिटीज को कंट्रोल रखता है।

मानसिक तनाव व उन्माद से गुजर रहे लोगों के लिए चना बेहद फायदेमंद होता है।

सुबह पीसकर चीनी या पानी मिलाकर पीने से मानसिक तनाव दूर होता है।

पीलिया के रोगियों के लिए चने का सेवन करते रहना चाहिए। इससे बहुत लाभ मिलता है।

अंकुरित चने को मूंग के साथ मिलाकर खाने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है।अंकुरित चना खाने से इसके पोषक तत्वों का दोगुना लाभ होता है।

अंकुरित चना के नियमित सेवन से थकान जैसी समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info